कुल्लू में चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा: नशे में युवक पकड़ा, बिना दस्तावेज विदेशी महिला भी हिरासत में

26 मार्च: कुल्लू के भुंतर स्थित गड़सा चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशे में धुत एक युवक को पकड़ा, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। अल्को सेंसर जांच में युवक के शरीर में शराब की मात्रा तय सीमा से काफी अधिक पाई गई। आरोपी की पहचान सौरव कुमार, निवासी लुधियाना के रूप में हुई है, जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका।

जमानत के लिए बुलाए जाने पर मौके पर पहुंची उसकी विदेशी महिला मित्र भी पुलिस जांच के घेरे में आ गई। महिला के पास भी कोई वैध पहचान या पासपोर्ट नहीं मिला। पूछताछ में उसकी पहचान युगांडा निवासी नाकावीसा फरीदा (30) के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस महिला के हिमाचल में रहने और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *