कुल्लू में चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा: नशे में धुत युवक संग बिना दस्तावेज विदेशी महिला हिरासत में

25 मार्च: कुल्लू के भुंतर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नशे में धुत बाइक सवार को पकड़ा, जिससे जुड़ा मामला उस समय और गंभीर हो गया जब उसकी विदेशी महिला मित्र भी बिना वैध दस्तावेजों के मौके पर पहुंच गई।

गड़सा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की बाइक को रोका। जांच में चालक सौरव कुमार (लुधियाना निवासी) शराब के नशे में पाया गया और उसके पास वैध दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने वाहन जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।

बाद में जमानत के लिए बुलाए जाने पर पहुंची महिला ने खुद को युगांडा निवासी बताया, लेकिन वह कोई वैध पहचान या पासपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस महिला के हिमाचल में रहने और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *