कुल्लू-भुंतर क्षेत्र में 21 से 24 फरवरी तक आंशिक बिजली कटौती, कई इलाके होंगे प्रभावित

20 फरवरी: आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 21 से 24 फरवरी तक कुल्लू-भुंतर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड भुंतर के सहायक अभियंता अमन कुमार ने दी।

21 फरवरी को 11 के.वी. दियार फीडर के अंतर्गत बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लोअर कलहैली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

22 फरवरी को भुंतर बाजार, एयरपोर्ट, खोखन चौक, तहसील परिसर, सैनिक चौक, पारला भुंतर, हाथिथान, गड़सा रोड, जिया, छिरौढ नाला, नरोगी, शाट, बड़ा भुईन, छन्नीकोड, जलूग्रां, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, मौहल चौक, अंगोरा फार्म इंडियन ऑयल, सब्जी मंडी, संध्या पैलेस और नाग मंदिर के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

24 फरवरी को कलहैली फीडर के अंतर्गत शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा हाट, मशगां, लोअर बजौरा और शाड़ीनाला में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *