कुल्लू के सेब की देश भर में बढ़ी मांग

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल  

15 नवंबर । अब कई राज्यों में जिला कुल्लू के सेब की मांग बढ़ रही है। पता चला है कि इस वर्ष कुल्लू-मनाली का सेब देश के कोने-कोने में पहुँच रहा है। दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जी मंडी के अलावा गुजरात, पंजाब, मुंबई आदि राज्यों को भारी मात्रा में सेब की फसल गई है। कई बागबानों का सेब घरद्वार पर ही अच्छे दाम पर बिक रहा है। जनपद कुल्लू में सेब सीजन सिमट गया है। इस साल करीब 50 लाख पेटी सेब का उत्पादन हुआ है। जोकि अपेक्षा के अनुसार कम उत्पादन है। बागबानी विभाग ने,

इस वर्ष लगभग, 72 लाख पेटी सेब का उत्पादन होने का अनुमान लगाया था, लेकिन मौसम की मार से उत्पादन में काफी कमी आई, जबकि पिछले वर्ष भी बेहद कम उत्पादन हुआ था। जिलाभर में हुई सेब की फसल का सटीक अनुमान लगाने मेंं बागबानी विभाग जुट गया है। विभाग के अनुसार कि लगभग 50 लाख पेटी का उत्पादन सेब हुआ है। एपीएमसी से भी घाटी से बाहर गए सेब के आंकड़े मंगवाए गए हैं। हालांकि सेब उत्पादन में कुछ और बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *