कुल्लू के बेंची गांव में आग से दो परिवारों का सामान राख

11 मार्च: कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत रायसन के बेंची गांव में देर रात आग लगने से दो परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से पन्ना लाल और चमन लाल के घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 1.5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया।

राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझाने से प्रेम चंद के मकान को बचा लिया गया, जिससे करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *