किशन कपूर ने किया अखिल भारतीय गद्दी जन-जातिय विकास समिति के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर/नई दिल्ली। अखिल भारतीय गद्दी जन-जातिय विकास समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों की बैठक रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद किशन कपूर ने अखिल भारतीय गद्दी जन-जातिय विकास समिति के वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन किया एवं गद्दी जन-जातिय समुदाय के उत्थान, कल्याण के बारे मे एवं कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में रेखा कपूर विशेष रुप से उपस्थित रही।

इस मौके पर अन्यों के अलावा श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, जगदेव सिंह, संरक्षक, विक्रम जीत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रविन्द्र मन्हास, राम भरोसा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  सुरिंदर कुमार, संगठन सचिव, संतोष कुमार, संगठन सचिव,  बालकृष्ण शर्मा, सहायक सचिव, राम किशोर, केवल कुमार, सरवन जरियाल, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार, डॉ. रमेशवर शर्मा, गोपी राम, दिलवाग सिंह, रोशन कपूर, नानक चंद, सुभम, सुभम शर्मा, केवल शर्मा, उमेश नंदन शर्मा एवं अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *