किराये के कमरे में हुआ हादसा, रसोई में खाना बनाते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                          4 जनवरी। जिला मंडी के सुंदरनगर के पुंगरू गांव में रसोई में खाना बनाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शोभाराम पुत्र नोरू राम निवासी नारायणा बली करसोग का रहने वाला था। वह कमरे में अकेला था। शोभाराम रविवार रात अपने किराये के मकान में खाना बना रहा था। इस दौरान वह खाना बनाते समय करंट की चपेट में आया और पूरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शोभाराम अभी चार दिन पहले ही किराये के इस कमरे में आया था। उस दौरान उसकी पत्नी भी साथ में थी।

कमरा बदलने के बाद वह वापस गांव चली गई थी। मृतक सिहली स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वहीं उसके कमरे से जलने की बदबू आने पर मकान मालिक शोभाराम के कमरे पहुंचा। मकान मालिक ने उसे करंट से झुलसा पाया। इसकी सूचना मकान मालिक ने तुंरत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में जुट गई है। उधर, सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *