किन्नौर में हुआ भूस्खलन, सडक़ पर फंसे सैकड़ों वाहन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

          4 जनवरी। किन्नौर जिले में नाको के निकट मालिंग नाला क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन के चलते किन्नौर-काज़ा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया और सैकड़ों लोग फंस गए। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिमपात के बाद हुए भूस्खलन के कारण किन्नौर जिले के अनेक गांवों में तथा लाहौल स्पीति जिले के काज़ा उपसंभाग में सडक़ संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया। सीमा सडक़ संगठन मलबा हटाने और किन्नौर-काज़ा मार्ग को साफ करने के प्रयास कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के कारण सडक़ के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *