ABVP की नई कार्यकारिणी घोषित, कावेश चौहान शाहपुर नगर अध्यक्ष तो शोभित बने नगर मंत्री

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश शाहपुर परिसर में सोमवार को आयोजित शाहपुर नगर इकाई के नव कार्यकारिणी गठन समारोह सत्र 2024-25 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत सह-संयोजक (शोध आयाम ) अवनीश राणा, व् चुनाव अधिकारी के रूप में दिव्या ठाकुर, शोध आयाम संयोजिका शाहपुर परिसर की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

अवनीश राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद स्थापित हुआ छात्र संगठन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ लगातार छात्रों के हित में काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह कश्मीर चलो अभियान हो चाहे फिर सरकार के विरोध में किए गए आंदोलन। चाहे कोरोना काल में महामारी के दौरान सेवा कार्य। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हमेशा बढ़-चढ़कर समाज सेवा में आगे रहते हैं। विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में कई सारी मांगे समय समय के साथ उठाता रहता है।

 

चुनाव अधिकारी दिव्या ठाकुर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान अभाविप शाहपुर नगर अध्यक्ष के रूप में कावेश चौहान और नगर मंत्री के रूप में शोभित राणा की घोषणा की गई। नवीन नगर अध्यक्ष कावेश चौहान ने नगर कार्यकारिणी के अन्य दायित्वों की घोषणा करते हुए विधार्थी परिषद का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन कृतिका ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *