कालसर्प दोष: पंडित अनुभव अवस्थी करवाएंगे निशुल्क शांति

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

अमित पराशर, शाहपुर

10 जून। कालसर्प दोष के प्रभाव से जनित जातक के जीवन में विविध संघर्ष और बाधाएं देखने को मिलती हैं। इसका जीवन में शुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है, परंतु जिनके जीवन में इसका अशुभ प्रभाव होता है, उनके द्वारा इसकी शांति करना अनिवार्य माना गया है।

कई लोग सामर्थ्यवान होते हैं और इसकी शांति करवा लेते हैं परन्तु कुछ लोग धनाभाव की वजह से इस दोष की शांति नहीं करवा पाते जिस कारण उनको जीवन में कष्ट भी झेलने पड़ते हैं।

जन कल्याण की भावना का संकल्प लिए शाहपुर के प्रेई निवासी पंडित अनुभव अवस्थी ने कालसर्प दोष शांति निशुल्क करवाने का निर्णय लिया है।

पिछले वर्ष भी उन्होंने अनेक लोगों के इस दोष के निवारण हेतु अनुष्ठान किया था। इस वर्ष भी पंडित अनुभव 29 जुलाई से 02 अगस्त तक नि:शुल्क कालसर्प शांति के लिए पंच दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन कर रहे हैं। इसमें भाग लेने वाले यजमान से यज्ञ या अनुष्ठान की सामग्री मात्र ही अपेक्षित है। अनुष्ठान में 4 दिन तक पूजा और जाप किया जाएगा, वहीं पांचवे दिन अर्थात 2अगस्त को यज्ञ सम्पन्न होगा। यह आयोजन प्रेई स्तिथ श्री खिलाडू माता मंदिर में होगा।

पंडित अनुभव अवस्थी का कहना है कि इस अनुष्ठान का आयोजन लोक कल्याण भावना से किया जा रहा है। इसमें राज्य या राज्य के बाहर से किसी भी संप्रदाय या धर्म के लोग भाग ले सकते हैं। जो लोग इस यज्ञ-अनुष्ठान में भाग लेना चाहें, वह पंडित अनुभव अवस्थी से 96253 87007 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *