कांगड़ा ज़िला को मेडिकल राहत सामग्री भेजने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने जताया अनुराग ठाकुर का आभार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

विक्रम चंबियाल, धर्मशाला

17 मई। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग ने कांगड़ा ज़िला के लिए दिल्ली से मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री भेजने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है। इसके अतिरिक्त ज़िला भाजपा ने अनुराग ठाकुर द्वारा भेजे जाने वाली मेडिकल उपकरणों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हम सभी कोरोना महामारी की गम्भीर चुनौती से जूझ रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश पूरी मज़बूती से इस लड़ाई को लड़ रहा है।

पिछले कल हमीरपुर के सांसद व केंद्र सरकार में अहम ज़िम्मेदारी संभाल रहे अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के सभी ज़िलों के लिए कोरोना से लड़ने हेतु मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री भेजी है।उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने थ्री प्लाइ मास्क 5000,एन-95 मास्क   300,ग्लब्ज 2000,फ़ेस शील्ड        100,पीपीई किट 400,ऑक्सीजन मास्क 150,एनआरएम 250,ऑक्सीजन रेगुलेटर -250,पल्स ऑक्सीमीटर 100 भेजे है। ज़िला भाजपा ने अनुराग ठाकुर के इस कार्य के किए उनकी सराहना की है । अनुराग ठाकुर पार्टी के सेवा ही संगठन को आत्मसात करते हुए ऐसे मुश्किल वक़्त में प्रदेश के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है और जन सेवा के कार्य में अपने आप को आगे रखकर कार्यरत है। इस महामारी से जो युद्ध चल रहा है। उसमें कोरोना हारेगा और हम जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *