कांगड़ा में बोले संजय दत्त,भाजपा भाजपा के शासन में समाज का हर तबका तंग और दुःखी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

28 जून।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में समाज का हर तबका तंग और दुःखी है। राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और परिवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर की गई घोषणा के एक माह बाद भी यह मामला सीबीआई को नहीं सौंपा जा रहा है,जिससे साफ है कि सरकार पुलिस के भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रही है। संजय ने कहा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का उन्होंने दौरा कर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ सीधा संवाद किया है।


पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है और घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस का नारा देकर चुनाव में जीत हासिल करेगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल की अगुवाई में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। युवा विधायक काजल के प्रयासों से जिला कांगड़ा में पार्टी संगठित हुई है। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर ही पार्टी हाई कमान ने कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
संजय दत्त ने कहा हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के नतीजों से जाहिर है कि प्रदेश की महिला, युवा और समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से आहत है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार अग्निपथ सेना में भर्ती योजना लागू कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपना बूथ सबसे मजबूत योजना के आधार पर चुनाव की तैयारी में डट जाने का आह्वान किया।

काजल बोले,भाजपा ने की कांगड़ा की अनदेखी

विधायक पवन काजल ने भारी बारिश के बाबजूद भीड़ जुटा कर अपनी पकड़ का एहसास करवाया।पवन काजल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के कई दौरे कर दिए, लेकिन हिमाचल को कर्जा मुक्त करने के लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं को कांगड़ा के विकास में भेदभाव व आईटी पार्क का निर्माण न कराने पर खुली बहस की चुनौती दी। काजल ने कहा सरकार ने कांगड़ा में कोई नया सरकारी कार्यालय या प्रोजेक्ट तो शुरू नहीं किया, उल्टा पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के कार्यालयों को मंडी शिफ्ट कर जिला की अनदेखी की है। जिसका ज़वाब जिला की जनता विधानसभा चुनाव मे देगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया,देवेंद्र जग्गी,
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर लाल,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र धीमान सहित सहित बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *