कांगड़ा के वीरता में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में घयाल एक व्यक्ति की PGI में मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

गौरव कौशिक,कांगड़ा
19 जून।कांगड़ा के तहत वीरता में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प में एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई है।झगड़े में घायल सुभाष कुमार को बेहद नाजुक हालत में टांडा से पीजीआइ रेफर किया गया था, लेकिन उनकी वहां मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार किया है, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों में से एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस उप अधीक्षक सुनील राणा ने बताया कि सुभाष ने शनिवार सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया पिछले कल ही सुभाष की हालत काफी चिंताजनक थी। उन्होंने बताया कांगड़ा पुलिस अब आईपीसी की धारा 302 के तहत कार्रवाई करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *