कांग्रेस सक्षम महिलाओं को देगी टिकट,परवाणू में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूज़ा ने किया ऐलान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

सुमित शर्मा,परवाणू

24 मई।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीटा डिसूज़ा ने कहा कि हिमाचल में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सक्षम महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने कहा की चुनावों में महिलाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से टिकट दो जाएगी न की महिला कोटे के ज़रिए। नीटा डिसूज़ा परवाणू में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस से पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परवाणू की ओर से ओल्ड बैरियर पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, कसौली के प्रभारी पराग गाबा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, महिला कांग्रेस नेता संधिरा दुल्टा, पार्षद लखविंदर सिंह, चंद्रावती देवी, पूर्व पार्षद हरीश आज़ाद, संजय यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा की मानसिकता महिला आरक्षण बिल लाने की नही लग रही है। उन्होंने कहा की यह बिल राज्यसभा में पेंडिंग है, लेकिन भाजपा यह बिल नही ला रही है, इस से महिलाओं के प्रति भाजपा की मंशा साफ़ ज़ाहिर हो रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के बजाय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *