कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए 4 से 6 अप्रैल तक चुनाव प्रचार करेंगे सुक्खू

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो,धर्मशाला

02 अप्रैल। कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला नगर निगम के वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। वह 4 से 6 अप्रैल तक डोर टू डोर प्रचार करेंगे। इस दौरान लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। नगर निगम में कराए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। धर्मशाला शहर का विकास कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने नगर निगम का दर्जा दिया व सभी वार्ड में अभूतपूर्व विकास करवाया। वर्तमान भाजपा सरकार में धर्मशाला में विकास कार्य थम गए हैं। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि नगर निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सरकार विफल रही है। यह जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पुनीत मल्ली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *