आवाज ए हिमाचल
ब्यूरो, शाहपुर/धर्मशाला। धर्मशाला के निकटवर्ती व शाहपुर क्षेत्र के नड्डी गांव से संबंध रखने वाले मनोज कुमार को हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार को प्रदेश सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। मनोज कुमार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे नड्डी पंचायत के प्रधान और जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं।
मनोज कुमार को हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने पर पंचायत समिति रैत के पूर्व अध्यक्ष परस राम अत्री ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। परस राम अत्री ने कहा है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि गद्दी समुदाय से संबंध रखने वाले मनोज ठाकुर को प्रदेश सरकार ने अहम जिमा सौंपा है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने आशा जताई है कि मनोज ठाकुर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करेंगे और गद्दी समुदाय की समस्याओं को हल करने में अहम रोल निभाएंगे। मनोज बेहद मिलनसार व सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वालों में गिने जाते हैं। इसके चलते ही सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी है।
गौर रहे कि मनोज कुमार को वर्ष 2012 में धर्मशाला से कांग्रेस से टिकट मिली थी, लेकिन दो दिन बाद ही कांग्रेस हाईकमान ने टिकट काट दी थी। बाबजूद इसके मनोज कुमार डटे रहे और उम्मीद नहीं छोड़ी देर से सही पर आखिर मनोज कुमार का भाग्य खुल गया है।
मनोज कुमार गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। शाहपुर और धर्मशाला दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में इस समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। मनोज भी पिछले कई दशकों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी में काम कर रहे हैं।