कांग्रेस चारों उपचुनाव जीतेगी- मदन लाल चौधरी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

          शांति गौतम ( बीबीएन ) 

11 अक्तूबर। हिमाचल कांग्रेस ने पिछले दो साल दस महीनों में भाजपा सरकार के विरुद्ध जो वातावरण निर्माण किया है उसके बलबूते ही आज कांग्रेस पार्टी उपचुनावों में सशक्त नज़र आ रही है।यह कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष है जिसके चलते भाजपा बैकफुट पर है और कांग्रेस फ्रंटफुट पर।यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व फतेहपुर के चुनाव प्रभारी मदन लाल चौधरी ने आज जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही।उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने खुद आगे आ कर संगठन को नेतृत्व दिया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें प्रदेशाध्यक्ष पर एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बनाए लेकिन कुलदीप राठौर ने आगे आ कर भाजपा के हर बार को अपनी छाती पर सहन किया और कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस उपाध्ययक्ष ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ निरन्तर धरने-प्रदर्शनों का आयोजन किया उससे यह अवधारणा भी गलत साबित हुई कि कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका निभाने नहीं आती है। कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से पार्टी को मजबूती प्रदान की। इसी संघर्ष का फल है कि आज जनसमर्थन कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है और भाजपा सरकार जनता का सामना करने से भाग रही है।

चौधरी ने कहा कि संघर्ष का यह सिलसिला आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता अब पूरी तरह से सक्रीय हो चुके हैं। उन्होंनें कहा कि आज कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के रूप में खुद को सम्मानित महसूस करता है क्योंकि कुलदीप राठौर कांग्रेस के आम कार्यकर्ता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुलदीप राठौर ने किसी भी व्यक्तिगत एजेंडे पर न चलते हुए पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुट किया है उससे एक बात साफ है कि चारों उपचुनावों एवम आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *