कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जलाया पुतला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

1 मार्च। बैजनाथ में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की जन विरोधी नीतियों महंगाई तथा विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाया। ब्लॉक कांग्रेस ने रेड लाइट के पास पुतला जलाया वहीं पर युवा कांग्रेस ने बस अड्डे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा वर्तमान जयराम सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में विकास की गति को पूर्णतया ग्रहण लग चुका है। स्थानीय विधायक पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय खुद लेकर बिना वजह ही वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *