9 अप्रैल: कांगड़ा जिले के भड़ोली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान धनोट गांव निवासी रिश्व के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने परिवार के साथ स्कूल में दाखिला करवाने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।