कांगड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुमशुदगी के बाद खेतों में मिला शव; मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

30 मार्च: कांगड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव रविवार सुबह घर के पास खेतों में बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका के पति ने शनिवार शाम को पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। वहीं, रविवार सुबह उसी ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी का शव नजदीकी खेतों में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि विवाहिता को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी मौत के पीछे साजिश हो सकती है।

पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *