कांगड़ा में नशे पर वार: कार से चिट्टा बरामद, हाईवे किनारे पकड़े गए 2 तस्कर

3 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार (37), निवासी ज्वाली और सुनील कुमार उर्फ ईशू (30), निवासी शाहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहुंआ स्थित पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़ी ऑल्टो K-10 कार (HP 40A-7048) में कुछ युवक नशा बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया।

शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *