कांगड़ा : महिला को सांप ने डसा, टांडा में तोड़ा दम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

कांगड़ा, 27 जून। विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली पंचायत खोली में 44 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले 2-3 तीन दिन पहले उक्त महिला शाम को अपने खेतों में काम कर रहीं थी, तभी महिला को सांप ने काट लिया था।

सांप के काटने के बाद परिजन उसे टांडा ले गए, वहां से उसे गंभीर हालत लुधियाना ले गए। लेकिन वहां पर भी काेई सुधार न देखते पीड़िता काे दाेबारा फिर उपचार के लिए टांडा भेज दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गईं।

जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत खाेली के प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि मृतक सपना (44) पत्नी पिंकू वार्ड-5 खोली की सांप के काटने से मृत्यु हो गईं। सपना देवी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छाेड़ गए हैं। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से मांग कि है कि उक्त परिवार की आथिक सहायता की जाएं।

केवल चाैधरी ने इसकी जानकारी हल्का पटवारी काे दे दी है। प्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधियाें ने भी इस दुःख की घड़ी में भगवान इस परिवार काे इस सदमे काे सहन की शक्ति प्रदान करें और दिवांगत आत्मा काे शांति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *