कांगड़ा: जिला खाद्य नियंत्रक ने 6 जगह डिपुओं की पड़ताल करके तैयार की सर्वे रिपोर्ट 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

संजीव शर्मा, धर्मशाला। केंद्र सरकार के निर्देशों पर कांगड़ा जिला के राशन डिपुओं की सबसे बड़ी सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर कांगड़ा जिला में टॉप के आफिसर इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। इस कड़ी वीरवार को जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोतम सिंह ने 6 जगह डिपुओं की पड़ताल करके सर्वे रिपोर्ट तैयार की।

जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोतम सिंह सबसे पहले चतेहड़ डिपो में दस्तावेज व अन्य सुविधाएं देखीं। इसके बाद वह को-आपरेटिव सोसायटी शील्ला, इच्छी व कुठमां में पहुंचे। इच्छी में डिपो होल्डर अंजना से भी उन्होंने पूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान कुल 48 बिंदुओं पर रपट तैयार की गई। मसलन डिपो में दिए जा रहे राशन, सुविधाओं के अलावा ग्राहकों से बात करके एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा फेयर प्राइस शॉप में कुल कितने राशनकार्ड धारक हैं। अंत्योदय के साथ प्रायोरिटी हाउस होल्ड कितने हैं, यह सूची अपडेट होनी चाहिए। पक्का भवन, राशन रखने के लिए जगह, फायर सिस्टम, फस्र्ट एड, क्वालिटी कंट्रोल, सीलन से बचाव, बैठने की जगह, टायलट सुविधा, टोकन सिस्टम, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएमजीकेएवाई व अपडेट लाइसेंस डिटेल इसके अन्य बिंदु हैं। इसके अलावा टाइम टेबल, छुट्टी, रिटेल प्राइस लिस्ट, टोल फ्री नंबर, आधार लिंकेज आदि कई तरह की औपचारिकताएं पूरी देखी जा रही हैं।

जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोतम सिंह ने बताया कि डिपुओं में सभी सुविधाएं व रिकार्ड देखा गया है। इसमें जो भी कमियां व खूबियां हैं, इस पर रिपोर्ट बनाई गई है। खासकर कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य डिपुओं में चल रही कमियों को दूर करना है। केंद्र सरकार का उद्देश्य जनता दी जा रही सुविधाओं को परखना है। इसी बहाने लोगों के सुझाव पर डिपुओं की कमियां भी दूर हो जाएंगी। डिपुओं का डाटा भी अपडेट हो जाएगा। कुल मिलाकर यह अपनी तरह का बड़ा सर्वे भी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *