आवाज ए हिमाचल
28 जून।प्रदेश सरकार ने कांगड़ा के डॉ. राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी की गई। डॉ. राजेश की नियुक्ति के लिए नियम व शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।बता दें, विधानसभा उपचुनाव में डॉक्टर राजेश शर्मा ने देहरा सीट से कांग्रेस का टिकट मांगा था। हालांकि, उनकी जगह मुख्यमंत्री की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा गया था।