कांगड़ा की पूर्वा ने जीता मिस हिमालयन-2020 ऑनलाइन ब्यूटी पेजेंट का क्राउन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विनोद चड्ढा, बिलासपुर

30 दिसंबर।लाडली फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज हिमालयन- 2020 ऑनलाइन ब्यूटी पेजेंट में कांगड़ा की पूर्वा ने मिस हिमालयन -2020 क्राउन जीता है।मिस एंड मिसेज हिमालयन 2020 ऑनलाइन ब्यूटी पेजेंट 2020 में देश के कई प्रदेशों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मिस एंड मिसेज हिमालयन 2020 ऑनलाइन ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की पूर्वा ने मिस हिमालयन 2020 ऑनलाइन ब्यूटी पेजेंट का क्राउन जीतकर का ज़िला कांगड़ा नाम पूरे प्रदेश एवं देश में रोशन किया। पूर्वा के माता-पिता संजीव कुमार एवं सुमन जिला कांगड़ा के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

पूर्वा ने बताया कि हमेशा ही माता पिता आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और इन्हीं की वजह से आज कांगड़ा ही नहीं अपितू पूरे प्रदेश का नाम देश में रोशन करने का मौका मिला। पूर्वा इससे पहले भी मॉडलिंग के क्षेत्र में मिस ब्यूटीफुल क्वीन एंड स्टार 2020 की विजेता एवं मिस कांगड़ा की फाइनलिस्ट रह चुकी है।

इसके अलावा मॉडलिंग एवं सामाजिक क्षेत्र में कई अवार्ड जीत चुकी है।पूर्वा ने कहा कि देश में सभी धर्मों के बीच में आपसी भाईचारा कायम रखने एवं युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए प्रदेश की प्रमुख सहायक संस्था रेनबो स्टार क्लब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भविष्य में कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *