काँगड़ा- मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बंद रखे व्यपारिक संस्थान

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

10 जुलाई। राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शनिवार को कांगड़ा शहर के तमाम व्यापारिक संस्थान  11 बजे तक बंद रहे। कांगड़ा के नेहरू चौक में तमाम व्यापारियों व विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   मंडी बाज़ार पूर्ण रूप से बंद रहा।व्यापार मंडल के आवाहन पर सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *