कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मसूलखाना की बैठक का आयोजन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

कसौली। कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को जोन कांग्रेस मसूलखाना की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में टकसाल, जंगेशु, बेजा आदि पंचायतों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जोन अध्यक्ष रमेश शर्मा, हरि शर्मा, सुनील गोयल, नप परवाणू के पार्षद सुखविंदर सिंह मंगा, संजीव कुमार, सुदर्शन कुमार गिल, ओम प्रकाश, धर्म सिंह ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

देवेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावो के लिए तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओ का पार्टी व सरकार में पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे कसौली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक विनोद सुलतानपुरी दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *