कसौली भाजपा ने धर्मपुर में कांग्रेस की शव यात्रा निकाल जलाया पुतला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

प्रतिनिधि,धर्मपुर(सोलन)

27 फरवरी।सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर महामहिम राज्यपाल के साथ दुर्व्यवहार व बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ डैजी ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस का पुतला फूंका तथा शव यात्रा निकाली। इस दौरान सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान डॉ डैजी ठाकुर जी ने कहा कि शिमला में राज्यपाल अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुंचे महामहिम राज्यपाल के साथ हुई बदसलूकी एवं धक्का मुक्की से हिमाचल शर्मशार हुआ है।

उन्होंने इसे लोक तंत्र की हत्या करार देते हुए प्रदेश की संस्कृति के खिलाफ बताया।उन्होने कहा कि यह घटना हिमाचल एवं देश के लिए दुर्भाग्य की बात है।ऐसा हिमाचल के लोकतांत्रिक इतिहास में कभी भी नहीं हुआ था। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा,संजीव कस्यव, मदन मोहन, मेहता,दौलत ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *