कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने परवाणू कांग्रेस के साथ की बैठक, बोले- काम करने वालों को दिए जाएंगे पद

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

यशपाल ठाकुर, परवाणू। कसौली ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दविंदर शर्मा ने परवाणू शहरी कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बैठक थी। इस दौरान परवाणू कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव ठाकुर दास शर्मा, नप अध्यक्ष निशा शर्मा व उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, पार्षद कांता कपूर ने उनका शाल पहनाकर सम्मान किया। वहीँ  प्रदेश शिर्डी साईं बाबा भक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बेरी ने उन्हें साईं बाबा के चित्र से सुसज्जित फोटो फ्रेम भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव व पार्षद ठाकुर दास शर्मा, परवाणू जोन कांग्रेस के इंचार्ज रमेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोशन ठाकुर, परवाणू शहरी कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, ग्रामीण अध्यक्ष सुदर्शन गिल, नप अध्यक्ष निशा, उपाध्यक्ष सोनिया, कांग्रेस नेता सतीश बेरी, राजेश शर्मा, हरीश आज़ाद, महेश शर्मा, राजाराम, पार्षद कांता कपूर, सुखविंदर सिंह मंगा, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए दविंदर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करने को कहा। उन्होंने कहा की ब्लॉक कांग्रेस मे पद केवल उसी कार्यकर्त्ता को मिलेगा जो संगठन के कार्यों मे बढ़-चढ़कर भाग लेगा। संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूरी तवज्जों दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *