करसोग-शिमला सड़क पर पिकअप-बुलेट टकराए; दो घायल

Spread the love

आवज़-ए-हिमाचल 

25 अक्टूबर : करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप पिकअप और बुलेट में जोरदार टक्कर हो गई है। इसमें बुलेट में सवार दो युवक घायल हो गए है, जबकि पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया था जिसे शनिवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया। शुक्रवार रात पिकअप चुराग से करसोग की ओर आ रही थी। बुलेट करसोग से चुराग जा रहा था। इसी बीच करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। इसमें दो बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल करसोग लाया गया। यहां से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जबकि बुलेट चालक का उपचार करसोग के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *