करसोग में जंगल की आग की चपेट में आई पशुशाला, पांच पशु जिंदा जले

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                        2 जनवरी। करसोग की ग्राम पंचायत शोरशनबजेंडी टिक्कर गांव में जंगल में भड़की आग की चपेट में पशुशला आ गई है। इसमें पांच पशु जिंदा जल गए हैं। इसमें 2 गाय व तीन गाय के बछडे़ थे। यह अग्निकांड शुक्रवार देर रात हुआ है।आग की घटना की सूचना पीड़ित परिवार को रात के अढ़ाई बजे लगी। इस पर वह पशुशाला की तरफ आग बुझाने के लिए पहुंचे, लेकिन इतने में पशुशाला के भीतर बंधे पशु आग का ग्रास बन गए। यह पशुशाला हरि कृष्ण पुत्र परसराम की है।

उधर, करसोग के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर भेज दिया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *