कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित, बीबीएन के उद्योगों पर बढ़ा दबाव

12 मार्च: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने का असर अब हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। खासतौर पर होम अप्लायंस उद्योग कच्चे माल की कमी और बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है।

उद्योगों के अनुसार एल्यूमीनियम और प्लास्टिक रॉ मटीरियल की उपलब्धता अनिश्चित हो गई है, जबकि कई प्रकार के प्लास्टिक के दामों में 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विदेश से आने वाले पॉलिमर की सप्लाई भी काफी कम हो गई है, जिससे उद्योगों को घरेलू बाजार पर निर्भर होना पड़ रहा है।

प्रदेश में करीब 50 से अधिक उद्योग सीधे तौर पर घरेलू उपकरणों के निर्माण से जुड़े हैं। उद्योग जगत का कहना है कि यदि कच्चे माल की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले समय में उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा कॉमर्शियल एलपीजी की कमी की आशंका ने भी उद्योगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती लागत और कमजोर मांग के बीच यह स्थिति उद्योगों और स्थानीय रोजगार पर भी असर डाल सकती है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *