ओपीएस बहाली पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दी बधाई

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

13 जनवरी।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। चुनाव में पुरानी पेंशन प्रदेश के लोगों के लिए सबसे प्रमुख मुद्दा था। हमने इसे लागू करने का वादा किया था। इससे पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकारें पुरानी पेंशन लागू कर चुकी हैं। कांग्रेस मानती है कि पेंशन कर्मचारियों का हक है जो उन्हें मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *