एम्स बिलासपुर में शुरू होगी काला मोतिया की एडवांस सर्जरी, मरीजों को बड़ी राहत

2 अप्रैल: एम्स बिलासपुर में नेत्र रोगियों के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। संस्थान के नेत्र विज्ञान विभाग में काला मोतिया (ग्लूकोमा) की अत्याधुनिक सर्जरी की शुरुआत की तैयारी चल रही है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन आधुनिक सर्जरी उपकरण खरीद रहा है, जिससे मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

ग्लूकोमा एक गंभीर आंखों की बीमारी है, जिसमें आंखों की नसों पर दबाव बढ़ने से धीरे-धीरे दृष्टि प्रभावित होती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

नई तकनीक से होने वाली सर्जरी अधिक सटीक होगी और मरीजों की रिकवरी भी तेज रहेगी। जहां पहले ऑपरेशन के बाद ठीक होने में काफी समय लगता था, वहीं अब मरीज कम समय में सामान्य जीवन में लौट सकेंगे।

एम्स बिलासपुर में इससे पहले आधुनिक मशीनों से मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी शुरू हो चुके हैं। अब ग्लूकोमा सर्जरी शुरू होने से नेत्र विभाग की सुविधाएं और मजबूत होंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उपकरणों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *