11 फरवरी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम के नेतृत्व में नगर निगम चंडीगढ़ के नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान जसमनप्रीत सिंह ने आश्वस्त किया कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी सहित अन्य क्षेत्रों का स्वयं दौरा कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रधान आशीष शर्मा, मोहित, धर्मेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।