एनवी रमन्ना बने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने दिलाई शपथ

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

24 अप्रैल। आज यानी 24 अप्रैल, 2021 को जस्टिस एनवी रमन्ना ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश  के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। न्यायमूर्ति एसए बोबडे 23 अप्रैल, 2021 को मुख्य न्यायाधीश पद से रिटायर हुए हैं। उनकी जगह जस्टिस एनवी रमन्ना नियुक्त किया गया है, जो 26 अगस्त, 2022 को इस पद से  सेवानिवृत्त होंगे। वह देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं।

साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज हुए थे नियुक्त

रिपोर्ट की मानें तो एनवी रमन्ना को फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उन्होंने 10 फरवरी 1983 में वकालत शुरू की थी, जिस दौरान चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान जस्टिस रमन्ना आंध्र प्रदेश सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल हुआ करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *