एनएच-03 पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

1 मार्च: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-03 पर झीड़ी के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार ने सड़क किनारे चल रहे दो राहगीरों को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार कुल्लू की ओर से मंडी जा रही ऑल्टो कार कथित रूप से अपनी लेन से हटकर गलत दिशा में चली गई और पीछे से दोनों पैदल चल रहे व्यक्तियों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी अमित कुमार निवासी झीड़ी के बयान के आधार पर औट थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हादसे में 62 वर्षीय छुहडू राम निवासी झीड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दूसरे घायल नेतर सिंह निवासी भरोन का उपचार जारी है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी चालक करम सिंह निवासी मंडी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *