एचपीयू ने बीएससी नर्सिंग अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए, चौथे वर्ष का शत-प्रतिशत रिजल्ट

26 फरवरी: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएससी नर्सिंग की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा, जबकि चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया है।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने बीएएमएस चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है, जिसका परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *