एचआरटीसी में चालकों की भर्ती का परिणाम घोषित, 41 पदों पर नहीं मिले पात्र अभ्यर्थी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

16 फरवरी।हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) प्रबंधन ने चालक भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। दो चरणों में हुई भर्ती प्रकिया में निगम प्रबंधन ने 400 में से 359 उम्मीदवारों का चयन चालक पद पर मैरिट के आधार पर किया है। कुल मिलाकर 41 पदों पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले। ये पद खाली रह गए हैं। इन पदों के लिए नौ हजार युवाओं ने आवेदन किया था। अब निगम मुख्यालय नियुक्त पत्र जारी करेगा। यह भर्ती अनुबंध आधार पर की गई है। इनमें प्रतिमाह 8300 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। तीन साल के सेवाकाल के बाद ये नियमित हो सकेंगे।

भर्ती परिणाम में सामान्य श्रेणी के 160, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 51, अनुसूचित  जाति के 88, अनुसूचित जनजाति के 18  और अन्य पिछड़ा वर्ग के 42 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है  निगम प्रबंधन द्वारा 400 चालकों की भर्ती प्रक्रिया कोरोना काल से पहले जनवरी, 2020 में शुरू की थी। लेकिन, यह पूरी नहीं हो पाई थी। प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य  ड्राइविंग टेस्ट इस साल पहली से 29 जनवरी तक तारदेवी कर्मशाला शिमला में आयोजित की गई थी। अब पंद्रह दिनों की ट्रेनिंग होंगी। इसके बाद से सरकारी बसें चला सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *