एक महिला एक घर का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का उत्थान करने का दम रखती है:अनिल थापर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

     विनोद चड्ढा,बिलसपुर
06 दिसंबर।उड़ान महिला मंच द्वारा नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।यह आयोजन डिंपल गर्ग और एंकर रिपोर्टर समाजसेविका सोनिया मनचंदा के सहयोग से आयोजित किया गया।इस दौरान शिरडी साईं सेवा समाज के प्रबंधक अनिल थापर ने सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया और अपने संदेश के माध्यम से देश की महिलाओं को उनके कार्य के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।महिलाएं किसी भी फील्ड में पीछे नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में  अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
महिला एक घर का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का उत्थान करने की क्षमता रखती है नारी का सम्मान ही देश की शान है।
 उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करने का उद्देश्य  ही अपने जीवन का मकसद  बताते हुए कहा कि पंचकूला में कोई भी कार्य हो सामाजिक धार्मिक नैतिक हर कार्य के लिए कभी भी कोई भी किसी भी समय उनसे मिल सकते है।
उड़ान महिला मंच के वरिष्ठ सदस्य रितु मोंगा  गुप्ता , रीतिका जैन, वसुंधरा वशिष्ठ ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।डॉ प्रतिभा सिंह ने स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आरंभ  दिशा बर्मन की गणेश स्तुति के साथ किया।
मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर के सभी की मंगल भविष्य की कामना की।यादवों नंदा ने  प्रिंसेस गेस्ट अपीरियंस के रूप में आकर पंजाबी गीत पर डांस करके सबका मन मोह लिया। गेस्ट ऑफ ऑनर उषा गर्ग ने गजमल पानी ने चाली गीत पर बहुत सुंदर अंदाज में डांस किया और सभी का मन मोह लिया। किरण गुप्ता ने हरियाणवी गीत पर डांस करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस सीमा ने अपने डांस के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।
प्रीति अरोड़ा ने एंकरिंग कर के  सबका मन जीत लिया।उन्होंने बड़ी आनंद और उमंग के साथ सभी महिलाओं का अभिनंदन किया।  ईशा थरेजा,कविता सीमा,रंजना गर्ग,सुमन मलिक,सीमा ठाकुर ,पूजा नंदा,सुनीता एंजेल, दीपिका उप्पल,  तरुणा  बजाज, शिवानी गंभीर, प्रीति धारा,दर्शना देवी, उषा गर्ग  ने  गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की और अपने संदेश के माध्यम से देशवासियों को जागरूक किया।रितु,आरती, सुपर्णा, बर्मन ,पूजा सरोज,भारती, निशा,जिंदल, नीतू खत्री, खुशबू जैन,रंजीत सपना कमलजीत, सतनाम, ज्योति खन्ना, श्वेता, मीनू सेठी, अनूप ठाकुर,किरण गुप्ता, आशा रानी सभी को  रियल सुपर वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सभी को उपहार स्वरूप गिफ्ट भी दिए गए डांस और मस्ती के साथ सभी ने नारी सम्मान समारोह का भरपूर आनंद लिया। सभी महिलाओं ने आयोजक उड़ान महिला मंच की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग और एंकर रिपोर्टर सोनिया मनचंदा को आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और भरपूर सराहना की इस तरह के आयोजन महिलाओं में एक नई चेतना और विश्वास कायम करते हैं नारी का सम्मान ही देश की शान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *