एक बार फिर अधिक हुई हिमाचल में सेब की पैदावार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

24 मई । पिछले साल के मुकाबले इस बार फिर हिमाचल प्रदेश में सेब की अधिक पैदावार होने की उम्मीद है। यह उम्मीद 50 लाख पेटी के आस पास बताई जा रही है, हालांकि अभी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग का दौर चला हुआ है। पिछले साल ढाई करोड़ पेटी सेब का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष करीब तीन करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है । बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ से जहां किसानों-बागवानों को भारी नुकसान हुआ था, वहीं कोरोना के चलते यातायात के साधन बंद होने से किसानों-बागवानों की सब्जियां और फल या तो खेतों में ही सड़ गए या ट्रकाें में ही पड़े रह गए। इससे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान की भरपाई सेब की ज्यादा पैदावार करेगी।

बागवानों की आर्थिकी में सुधार होगा। प्रदेश में सेब का उत्पादन और अधिक होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अप्रैल की बर्फबारी और ओलावृष्टि ने फसल को बड़ी क्षति पहुंचाई। हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि इस साल आरंभ में उम्मीद की जा रही थी  सेब की फसल अच्छी रोगी। अप्रैल की बर्फबारी और ओलावृष्टि ने बड़ी क्षति पहुंचाई। ऊंचाई में सेब की सेटिंग अभी हो रही है। प्रदेश में इस बार सेब पैदावार अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है। करीब तीन करोड़ पेटी सेब पैदावार का अनुमान है। ऊंचाई में सेब की सेटिंग के बाद ही पता चलेगा कि कितना सेब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *