एक पेड़ बेटी के नाम पौधारोपण अभियान

Spread the love

 

 

आवाज़ ए हिमाचल

 

                      मनीष कोहली ( शाहपुर  )

 

 06 अगस्त । शाहपुर के साथ लगती  ग्राम पंचायत  बागडू  में शुक्रवार को एक पेड़ बेटी के नाम से पौधारोपण अभियान चलाया गया । मनरेगा मद के अन्तर्गत चलाए गए इस अभियान में  बागडू व पुहाड़ा के लोगों पंचायत प्रतिनिधियों सहित  प्राइमरी स्कूल के कर्मचारियों ने भी  भाग लिया । पंचायत प्रधान प्रकाश चन्द चौधरी ने बताया कि इस दौरान पौधा रोपण अभियान में  बहेड़ा आंवला आहड़ सहित अन्य विभिन्न  किस्म के लगभग 200 पौधे लगाए गए ।

इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि प्रधान  प्रकाश चंद चौधरी उप प्रधान अनिल कुमार  वार्ड सदस्य  अमन कुमार , संजय  कुमार सहित  गांव के किशोरी लाल , रोशनलाल , धर्मचंद , राजकुमार देशराज ,संसार चंद , रमेश चंद आदि अन्य  स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें  भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *