एंट्री टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, विधानसभा परिसर में जताया विरोध

21 मार्च: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान भाजपा विधायकों ने बढ़े हुए एंट्री टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। उनका कहना था कि इस फैसले से आम जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। विपक्ष ने सरकार से जनहित में इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *