4 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बुजुर्ग के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लाल सिंगी गांव के 68 वर्षीय कमलेश कुमार पिछले आठ दिनों से घर नहीं लौटे हैं, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
परिजनों के अनुसार, कमलेश कुमार 25 मार्च को अचानक घर से कहीं चले गए थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
आखिरकार परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बुजुर्ग की तलाश तेज कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि लापता व्यक्ति की जानकारी विभिन्न स्थानों पर प्रसारित कर दी गई है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है ताकि बुजुर्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।