ऊना में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

18 मार्च: ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बस बाबा बालक नाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। थाना कलां के पास अचानक बस चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार या मोड़ पर संतुलन बिगड़ना मानी जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *