ऊना में नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद

15 मार्च: जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) को गुप्त सूचना मिली थी कि बसदेहड़ा स्थित मोनी बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विजेंद्र निवासी वार्ड नंबर-9 बसदेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *