ऊना के रिटायर्ड अधिकारी से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 94.50 लाख की ठगी

11 मार्ग : ऊना जिले के एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को ऑनलाइन निवेश के नाम पर करीब 94.50 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित को सितंबर माह में फेसबुक पर एक निवेश से जुड़ा विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें हर महीने निवेश पर अधिक लाभ का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक ऑनलाइन ग्रुप से जोड़ा गया और निवेश करने के लिए कहा गया।

शातिरों के झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 84 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में ठगों ने मुनाफा दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा करवाने को कहा। राशि जमा करने के बाद भी जब कोई पैसा वापस नहीं मिला तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

डीआईजी साइबर क्राइम रोहित मालपानी ने बताया कि मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है और ठगी की रकम को फ्रीज कराने तथा आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *