उपलब्धि: मनेई की आर्या डोगरा ने जेई मेन में 99.42% अंक लेकर चमकाया नाम

Spread the love

भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में शिक्षा ग्रहण करेगी मनेई की आर्या

बेटी की कामयाबी पर विस उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने दी बधाई

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। मनेई की रहने वाली आर्या डोगरा सपुत्री डॉक्टर राजीव डोगरा की सपुत्री ने जेईई मेन परीक्षा में 99.42 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब आर्या को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिला है, जो कि क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

आपको बता दें कि आर्या डोगरा के पिता हिमाचल सरकार में एडीएल आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क के पद पर कार्यरत हैं। माता पूजा डोगरा आहार विशेषज्ञ और गृहिणी हैं दादा सतदेव डोगरा जो मुख्य शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं आर्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

 

 

वहीं, इस मौके पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बिटिया आर्या डोगरा, माता-पिता, समस्त परिवार एवं समस्त चंगर क्षेत्र वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्या डोगरा की मेहनत और लग्न और माता-पिता की मेहनत से जेइई मेन परीक्षा में 99.4 अंक हासिल करने पर और भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिलने पर पंचायत मनेई ही नहीं बल्कि चंगर क्षेत्र के वासियों के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण है।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आर्य डोगरा एवं समस्त परिवार और चंगर क्षेत्र वासियों को बेटी की इस उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये हमारे विधानसभा क्षेत्र शाहपुर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के गर्व की बात है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *