उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के कारण 10 ट्रेनें लेट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

30 जनवरी। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। सर्द हवाएं, कोहरे और कड़ाके की ठंड से इस वक्त पूरा उत्तर भारत जूझ रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा  सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को रोज के कार्य करने में भी दिक्कत हो रही है। घने कोहरे की वजह से विजबलिटी भी कम दर्ज हो रही है। जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। शनिवार सुबह भी कम विजिबिलटी के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जनवरी के जाते-जाते भी ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है। कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, आज यानी 30 जनवरी,  2021 को सुबह के समय कोहरे की वजह से कम से कम 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

ठंड से अभी राहत के आसार नहीं 
मौसम विभाग  के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर फिर ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। यानी लोगों को अभी ठिठुरन भरी सर्दी का आगे भी सामना करना पड़ेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

कोहरे का कहर जारी
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,  पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के अधिकतर इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। जबकि, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *