उत्तराखंड में अलकनंदा नदियों का बढ़ा जलस्तर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

19 जून। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिन से जारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मानसूनी बरसात के बाद गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर आदि नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने रुद्रप्रयाग व श्रीनगर में नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट किया। ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर बढऩे से सतर्कता बरती जा रही है।

सीमांत जिला पिथौरागढ़ में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से मलबा गिरने से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 73 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। पिथौरागढ़ में अतिवृष्टि के चलते सरयू, काली और गोरी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-125 दिल्ली बैंड पर भूस्खलन के कारण मलबा गिरने से फिर बंद हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *